रिपोर्ट – वंश शर्मा
रूडकी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 महोदय हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं को नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु टास्क दिये गये है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु टीमों का गठन किया गया, उक्त क्रम में दिनांक- 17.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन निवासी बहेड़ी ब्रहमनान भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को मय मो0सा0 के साथ पकडा गया । जिनके द्वारा अपनी गाडी मो0सा0 मे प्रतिबंधित 100 शीशी कफ सिरप को रखकर विक्रय हेतु ले जा रहा था जिसे पीर बाबा के पास नहर पटरी रुड़की से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
(1) मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन निवासी बहेड़ी ब्रहमनान भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
*विवरण बरामदगी*
100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप मय मोटरसाइकिल














Leave a Reply