हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर मुख्य आरोपी दबोचा, लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद आरोपी ने अपने शोक व नशे की पूर्ति करने के लिए बना अपराधी आरोपी दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | सायंकाल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार (DL8C-BL-0846) लूटकर फरार हो गए हैं । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई । भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे कार का आगे का टायर फट गया। वाहन तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया । पुलिस ने मौके से लूटी हुई नेक्सोन कार कब्जे में लेकर वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत किया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । डिजिटल साक्ष्यों व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल मुख्य आरोपी की पहचान कर दिनांक 15.03.2026 को आरोपी नीरज को हिरासत में लिया गया । पुलिस से बचने के लिए आरोपी मंगलोर क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में आ गया। वह पहले भी थाना मुरथल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के कई मुकदमों में जेल जा चुका है । दिनांक 13.03.2026 को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। हरिद्वार में शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके साथी वाहन लेकर हरियाणा लौट गए । दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है, आरोपी ने रुड़की से किराये पर कार बुक कर योजनाबद्ध तरीके से गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूट ली और फरार हो गया ।

*नाम पता आरोपित*
नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर, थाना मुरथल जिला सोनीपत, हरियाणा

*आपराधिक इतिहास*
1 मु0अ0सं0 306/2017 धारा 379/411 आईपीसी थाना बरौदा
2.मु0अ0सं0 119/2022 धारा 25/54/49 आर्म्स एक्ट थाना बरौदा
3.मु0अ0सं0 61/2020 धारा 307/323/420/427/452 आईपीसी – थाना मुरथल
4.मु0अ0सं0 147/2015 धारा 25 आयुध अधिनियम – थाना राय, सोनीपत
5.मु0अ0सं0 274/2019 धारा 258/506 आईपीसी – थाना मुरथल
6.मु0अ0सं0 171/2026 धारा 309(4), 281, 106(1), 324(2) बीएनएस – थाना मंगलौर

*बरामदगी*
1.01 अदद लूटी हुई नेक्सोन कार
2.01 अदद मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *