सत्यापन अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में जाम छलकाना पड़ा भारी, 65 व्यक्ति दबोचे शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को सख्त नसीहत, दोबारा ऐसा किया तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों व सड़कों के किनारे बैठकर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र में अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे बैठकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 65 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹16,250/- संयोजन शुल्क वसूला गया । सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अथवा पिलाना कानूनन अपराध है। यदि दोबारा इस प्रकार की गतिविधि पाई गई तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *