वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01शराब तस्कर को 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार* द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थानाध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति शिवा चंचल पुत्र बिल्लू चंचल निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास से 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 258/2026 आबकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम व पता आरोपित*
शिवा चंचल पुत्र बिल्लू चंचल निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी का विवरण*
अवैध 50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *