रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत फरमान पुत्र महमूद निवासी मेहवड़ कला, उम्र लगभग 40 वर्ष द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर उक्त वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया । वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति फरमान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके घर पर लगातार दबिश दी जा रही थी, किन्तु वीडियो वायरल करने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था । कलियर पुलिस टीम द्वारा आरोपी फरमान को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा स्वयं के द्वारा प्रसारित वीडियो के संबंध में माफ़ी माँगी गई एवं भविष्य में इस प्रकार के कृत्य ना करने की बात कही गई ।
















Leave a Reply