SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान अभियान के क्रम में रानीपुर कोतवाली द्वारा होम डिलिवरी करने वाले संस्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है । इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न होम डिलीवरी करने वाले संस्थानों पर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों के पहचान पत्र, पते एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई । सत्यापन अभियान के माध्यम से संस्थान संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को डिलीवरी कार्य में न लगाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *