हरिद्वार पुलिस की हुक्का गैंग के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी हत्या के प्रयास में वांछित एक और आरोपी लक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नगला खिताब, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि विपक्षी विशाल उर्फ बिशु, कार्तिक, गुरमीत, अक्षय निवासीगण ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय वादी के घर के मुख्य दरवाजे पर आकर घर के आंगन में जबरन घुसकर फायरिंग की गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 243/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना की सत्यता की जांच तथा वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में घटना में शामिल दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है । इसी क्रम में लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता व सटीक रणनीति के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके परिणामस्वरूप लक्सर पुलिस ने आरोपी गुरमीत को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
गुरमीत पुत्र स्व. प्रीतम निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर
जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *