रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना अध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में 02 आरोपितों को अवैध शराब के साथ धर दबोचा । आरोपितों के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम व पता आरोपित*
1.राहुल पुत्र संजय नि0 चावमण्डी को0 गंगनहर हरिद्वार हाल पता- काली का मकान महादेवपुरम कालोनी, थाना सिडकुल हरिद्वार।
2.अजय पुत्र बलराम नि0 तरीकमपुर, रुपचन्द्र काजीवाला को0 शहर जिला बिजनौर हाल पता- देवभूमि स्कूल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1- 48 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का व 50 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का
















Leave a Reply