रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार Navneet Singh के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन, बाहरी व्यक्तियों व संदिग्धों की जांच, होटलों, ढाबों व औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन तथा पहचान पत्रों की जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा मकान मालिकों, फैक्ट्री संचालकों व व्यापारियों से अपील की जा रही है कि वे अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों, कर्मचारियों व घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई जा सके ।
















Leave a Reply