हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ धर दबोचा आरोपित के कब्जे से 02 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा/मोबाइल फोन बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । दौराने चैंकिंग आरोपित भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को 02 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की तरफ आम के पेड़ के पास से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपित*
भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल निवासी कठघर होली का मैदान निकट त्रिदेव थाना कठघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

*बरामदगी का विवरण*
1-02 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
2-01 मोबाइल फोन वीवो कंपनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *