SSP हरिद्वार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी कोतवाली रुड़की पुलिस और CIU रुड़की की संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्कर दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने एवं अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/चरस/गांजा आदि के तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । उ0नि0 मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को मोटरसाइकिल संख्या UK-08-Y-0640 के साथ हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर रुड़की (उम्र 33 वर्ष) तथा अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा रुड़की (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई । पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपीगण अपनी मोटरसाइकिल में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक छिपाकर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रास्ते में ही दबोच लिया गया । आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 81/2026 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. दीपांकर पुत्र ब्रहमदत्त, निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर, रुड़की, थाना कोतवाली रुड़की, उम्र 33 वर्ष।
2. अनिकेत चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान, निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा, रुड़की, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

*दीपांकर का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 247/20 धारा 188/336 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम
2. मु0अ0सं0 40/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. मु0अ0सं0 19/21 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम
4. मु0अ0सं0 537/21 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम
5. मु0अ0सं0 228/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
6. मु0अ0सं0 383/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम
7. मु0अ0सं0 121/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम
8. मु0अ0सं0 40/22 धारा 110 G अधिनियम
9. मु0अ0सं0 198/20 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम

*अनिकेत चौहान का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 1269/25 धारा 8/21 NDPS अधिनियम, चालानी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1. 11.84 ग्राम अवैध स्मैक
2. मोटरसाइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *