रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | उपनिरीक्षक दीपक चौधरी मय पुलिस टीम के साथ ग्राम भूरनी क्षेत्र में मु0अ0सं0 243/2026 में वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम भूरनी से आगे टॉर्च की मदद से चेकिंग के दौरान कुआंखेड़ा की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी । पुलिस को देखकर चालक अचानक ब्रेक लगाकर मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया । संदिग्ध ने पूछताछ में उसने अपना नाम सालम पुत्र जहीर हसन निवासी घिस्सोपुरा थाना मंगलौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हुक्का गैंग का सदस्य है और गैंग के लिए अवैध असलहों की सप्लाई करता है । आरोपी ने यह भी बताया कि गैंग द्वारा एक युवक से वीडियो क्लिप के आधार पर पैसों की मांग की जा रही थी। इसी विवाद के चलते दिनांक 10.03.2026 की रात गैंग के सदस्यों ने दो मोटरसाइकिलों से नगला खिताब, लक्सर पहुंचकर एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की थी। इस दौरान आरोपी घर में घुसकर भी फायरिंग करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पीड़ित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे । इस संबंध में थाना लक्सर पर मु0अ0सं0 243/2026 मुकदमा दर्ज किया गया था । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
सालम पुत्र जहीर हसन निवासी घिस्सोपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
1. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर
2. 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या
















Leave a Reply