रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो अपने-अपने क्षेत्रो में प्रभावी चैकिंग एवं शान्ति सुरक्षा व्यवस्था गस्त करने के लिये निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा सभी चौकी प्रभारियो व कर्मचारी गणो को सभी संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग किये जाने हेतु आदेशित किया गया । उक्त आदेश के अनुपालन में संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चैकिंग के दौरान हर की पैडी के स्थित तीरथ होटल के पास से 04 व्यक्तियो को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये पकडा गया । आरोपितों के के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
*आरोपितों का नाम* –
1-अमित पुत्र मुन्नालाल निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
2-दिनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी मोहन इन्कलेव जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।
3-राजेश पुत्र चन्द्रभान निवासी गौसांई गली भीमगौडा कोतवाली नगर हरिद्वार।
4-बन्टी पुत्र आननंद निवासी जगजीतपुर पीठ पुलिया के पास थाना कनखल हरिद्वार।
**बरामदगी का विवरण*
एक ताश की गड्डी (52 पत्ते) मय ₹2850/- नगदी बरामद होना ।
















Leave a Reply