सालाना मुआयना करने थाना सिड़कुल पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह बाद सलामी शुरू हुआ थाना परिसर एंव कार्यालय का निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिड़कुल | एसएसपी हरिद्वार सालाना निरीक्षण हेतु थाना सिड़कुल पहुंचे। तत्पश्चात नवनीत सिंह द्वारा मालखाना, शस्त्रागार, लॉकअप और थाना कार्यालय का गहन निरीक्षण करते हुए थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों को जांचा गया एवं रजिस्टरों के रखरखाव को और बेहतर करने एवं डाटा का निश्चित समयावधि में मिलान करने हेतु कहा गया । रजिस्ट्ररो के अवलोकन से पाया गया कि कई रजिस्ट्रर अपड़ेट नहीं है जिसपर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने का कार्यलेख एंव रजिस्ट्रर अपड़ेट होने चाहिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। त्योहार रजिस्टर के अवलोकन करने पर पाया गया कि कुछ हल्का के त्योहार के दृष्टीगत प्रविष्टिया अपड़ेट नहीं है जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया कि वह उक्त रजिस्टर में अपने पर्यवेक्षण में पूर्ण करते हुए अनुपालन से अवगत करायेंगे । निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि थाने में रखे हुए सरकारी सम्पत्ति का सदप्रयोग किया जाये नहीं तो रखे- रखे सामान निस प्रयोज हो जाता है थाने में रखे अस्लाओं का मिलान पुलिस लाइन आरमरी से तीन माह में शस्त्रों का मिला कराते हुए शस्त्र सफाई करवाई जाये तथा थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई एंव शस्त्र अभ्यास अवश्य कराया जाये । अन्त में थाने पर सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए अवगत कराया कि कर्मचारी अपनी समस्या अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष रख सकता है जिसका समाधान अवश्य किया जायेगा । सभी अधिकारी एंव कर्मचारी यह सुनिश्चित करे की थाने पर आने वाला फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनकर जो विधिक कार्यवाही बनती है उसके अनुरुप कार्यवाही की जाये । उक्त अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *