रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया । वादी निशांत पुत्र अवनीश निवासी गायत्री एंक्लेव द्वारा अपने चाचा की फैक्ट्री से सामान चोरी होने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में आरोपी अंकित पाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
*नाम पता आरोपित*
अंकित पाल पुत्र रमेश निवासी होटल पैसिफिक के पीछे, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
*बरामद माल*
1. 01 मिक्सिंग मशीन
2. 02 लोहे के कवर
3. रबर व अन्य सामान
















Leave a Reply