SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा सत्यापन अभियान, ला रहा सकारात्मक परिणाम कलियर पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 5.92 ग्राम स्मैक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशामुक्त देवभूमि” एवं सघन सत्यापन अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तथा अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों/किरायेदारों के विरुद्ध पिरान कलियर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी । गश्त के दौरान पुलिस टीम रहमतपुर रोड स्थित नई कॉलोनी, पानी की टंकी के पास सत्यापन कार्यवाही के लिए एक मकान के पास पहुंची। वहां एक महिला घर के बाहर कच्ची सड़क पर चारपाई पर बैठी थी, जो पुलिस को देखकर घबरा गई और खेतों की ओर जाने का प्रयास करने लगी । पुलिस टीम द्वारा महिला को रोककर पूछताछ की गई तो पूछताछ के दौरान महिला ने अपने कपड़ों के अंदर रखे क्रीम रंग के चेनदार पर्स से एक पन्नी निकालकर बताया कि वह स्मैक बेचती है और पर्स में रखी पन्नी में स्मैक है, जिसे वह फेंकने जा रही थी | पन्नी खोलकर देखने पर उसमें डलीनुमा भूरे रंग का पदार्थ (स्मैक) पाया गया। बरामदगी की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर E-Sakshya App में सुरक्षित की गई । पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000) बरामद की गई । इस संबंध में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत थाना पिरान कलियर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
महिला निवासी पिरान कलियर

*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 170/2023 धारा 8/22 NDPS Act थाना कलियर
2. मु0अ0सं0 137/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
3. मु0अ0सं0 244/2024 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर
4. मु0अ0सं0 52/2026 धारा 8/21 NDPS Act थाना कलियर

*बरामदगी*
1. 5.92 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,00,000)
2. स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹2,920 नकद
3. 01 मोबाइल कीपैड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *