रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वादी ललित ठाकुर पुत्र उमा शंकर निवासी मकान संख्या 19, विवेक विहार ज्वालापुर द्वारा ई-FIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दी गई कि सतीकुण्ड स्थित जिम के बाहर पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 चोरी हो गई है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 81/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वाहन के इंजन नंबर व चेसिस नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, जो मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 से मेल खाया, जो सतीकुण्ड से चोरी हुई थी । पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
हेमंत शर्मा पुत्र स्व० श्रवण शर्मा निवासी ग्राम सिसौना मक्खनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP81CY7378
















Leave a Reply