रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना सिडकुल पर दिनांक 5.03.26 को वादी प्रमोद पाल की तहरीर के आधार थाना सिडकुल पर आरोपित राजीव आदि द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो,तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी तथा वादी के परिजनों के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देकर जान से मारने की नियत तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया था । उपरोक्त आदेश के क्रम में सिडकुल पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक माध्यम व मुखवीर खास से घटना में सम्मलित आरोपित की धर पकड कर 01 आरोपित को पकडा गया । अन्य फरार आरोपित की तलाश जारी है।
*नाम पता आरोपित*
1-शिवा गोस्वामी पुत्र सुनील कुमार गिरी निवासी मुल्की नगर थाना सिडकुल।
















Leave a Reply