रिपोर्ट – वंश शर्मा
कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक-26.02.2026 की प्रातः थाना कनखल पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर चन्द्रपुरम सोसाइटी कनखल आदि जगहों में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु संघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 35 व्यक्तियो का सत्यापन कराया गया, तथा मौके पर बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 1 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार के कुल (₹10000/- के) कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है । मौके पर 81पुलिस अधि0 के अन्तर्गत 08 व्यक्तियों के 250/- रुपये ( कुल 2000 रु0 ) के चालान किये गये । इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण-*
1-कुल 35 व्यक्तियो का सत्यापन
2- कुल 1 कोर्ट चालान (धनराशि ₹10000 /-)
4-08 चालान 81 पुलिस अधि0 ₹2000/- नगद
















Leave a Reply