रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है । उक्त आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा थाना पुलिस को अवैध सट्टा/खाई-बाड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा डायरी, एक पेन एवं ₹1050 नगद बरामद किए गए । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 63/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
पूरणमल पुत्र नाथूराम निवासी रविदास मंदिर के पास, ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
*बरामद माल*
1. सट्टा डायरी
2. पेन
3. ₹1050 नगद
















Leave a Reply