हरिद्वार पुलिस का संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रहार लगातार जारी अवैध चाकू लेकर घूम रहे संदिग्ध युवक को पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में कोतवाली रुड़की द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी, नहर पटरी रोड, रुड़की क्षेत्र से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 64/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
अमन पुत्र नसीम निवासी हरिजन बस्ती लडोरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
01 अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *