हरिद्वार पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते 01सटोरीये को धरा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बाड़ी करने/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग- अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । दौराने चैकिंग आरोपी हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते मोहल्ला कडच्छ निकट ज्वालादास आश्रम के पास से धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम व पता आरोपी*
हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
सट्टा,पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1290/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *