हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी 10 लीटर कच्ची शराब सहित 01आरोपी को धर दबोचा, अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये है । आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोत0 मंगलौर द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियो के विरुद्ध टास्क दिया गया । जिसके फलस्वरुप एक आरोपी को पकडा जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद की गई । जिसके विरुद्ध आबकारी अधि0 मे अभियोग पंजीकृत किया गया नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपी*
1- राहुल उर्फ काला पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम गदरजुड्डा कोत0 मंगलौर।

*बरामद माल*
10 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *