पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया यातायात पुलिस लाइन का किया आकस्मिक निरीक्षण दिया अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम द्वारा यातायात पुलिस लाइन (कमलदास कुटिया), हरिद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय, भोजनालय एवं स्टोर से संबंधित आवश्यक अभिलेखों/दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया । साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी को उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *