रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई । प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए निम्न 05 वारंटियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया ।
*नाम पता वारंटी*
1. नसीम पुत्र तहसीन, निवासी ग्राम हदों वाली कॉलोनी के सामने, ग्राम जोरासी, थाना रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष
संबंधित वाद सं0: 299/20, 185/18
2. शुभम पुत्र उदय, निवासी ग्राम जोरासी, थाना रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष
संबंधित वाद सं0: 3009/21
3. उदयभान पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष
संबंधित वाद सं0: 3009/21
4. सुमित पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम जोरासी, थाना कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष
संबंधित वाद सं0: 3009/21
5. रामनाथ पुत्र चेतराम, निवासी ग्राम जोरासी, थाना कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 53 वर्ष
संबंधित वाद सं0: 3009/21
हिरासत में लिए गए सभी वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
















Leave a Reply