रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | किसी को शक न हो इसलिए साथ रखता था एक छोटा बच्चा बुजुर्ग महिलाओं को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश होने पर चुराता था आभूषण और नकदी विगत माह लक्सर की बुजुर्ग महिला को बनाया था शिकार 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरा फुटेज चैकिंग के बाद पकड़ा गया शातिर नीटू हरिद्वार में शिकार करने आया था खुद शिकार हो गया साथ रखता था नशीली दवाएं स्थान बदल बदल कर बुज़ुर्ग व अकेली महिलाओं को बनाता था शिकार, जीआरपी हरिद्वार ने भेजा जेल कप्तान अरुणा भारती द्वारा पुलिस टीम को ₹2500 ईनाम की घोषणा” जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम ने बेहतर काम किया है हम लोग लंबे समय से इस शातिर चोर की तलाश में थे” अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक जीआरपी कहते हैं पाप का घड़ा एक न एक दिन भरता जरूर है। कुछ ऐसा ही हुआ थाना जीआरपी क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन हरिद्वार में जब पांचवी पास एक शातिर जहर खुरान थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में जहर खुरानी की घटनाएं करता रहा और आज तक जहर खुरानी की घटना में कभी पकड़ा नहीं गया जिसको जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के शार्प नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़कर जेल भेजा गया । कप्तान अरूणा भारती के कसे हुए नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को मिली इस शानदार सफलता पर स्थानीय जनता द्वारा भी खुशी जाहिर की गई है । शातिर अभियुक्त स्थान बदल बदलकर घटनाएं करता था और अपने साथ नशीली दवाएं रखता था। किसी को शक ना हो जाए इसलिए आपके साथ छोटी बच्ची भी रखता था।शातिर अभियुक्त नीटू की थाना जीआरपी हरिद्वार को निम्न मामलों में तलाश थी-
*केस प्रथम–*
वर्ष 2026 की शुरुआत में दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्लेटफार्म नंबर 1 से लक्सर निवासी वादी दीपक कुमार निवासी ग्राम करणपुर, हरिद्वार की माताजी को अपनी लच्छेदार बातों में फंसाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के बेहोश होने पर कान के कुंडल व चांदी की पाजेब चोरी कर लिए गए जिस पर थाना जीआरपी में मुकदमा अपराध संख्या 02/26 धारा 123, 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।
*केस द्वितीय–*
वर्ष 2025 दिनांक 15/16 अक्टूबर की रात्रि को प्लेटफार्म नंबर एक पूछताछ केंद्र हॉल हरिद्वार से वादी सत्येंद्र पाल सिंह निवासी आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश की पत्नी के कानों के कुंडल चोरी होने पर थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 104/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया जिसमें पीड़ित वादी एवं उनकी पत्नी श्रीमती शीला देवी द्वारा एक काले मोटे आदमी का जिक्र किया गया था। थाना जीआरपी के मुकदमा अपराध संख्या 02/26 धारा 123, 303(2) बीएनएस में वीडियो फुटेज में एक काला मोटा व्यक्ति प्रकाश में आने पर इस केस की विवेचना कर रहे एएसआई सुशील तिवारी द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को जनपद बरेली उत्तर प्रदेश जाकर वादी एवं पीड़िता को काले मोटे व्यक्ति की फोटो दिखाई जिस पर वादी एवं महिला द्वारा बताया गया कि यही वह व्यक्ति है जिसने हमारे साथ घटना की थी। पहले हम समझ नहीं पा रहे थे कि हमको उस दिन इतनी नींद क्यों आ रही थी बाद में हमको समझ में आया कि रात में प्लेटफार्म नंबर एक के पूछताछ हॉल में हम लोग फर्श पर नीचे लेटे थे जहां बगल में यह काला व्यक्ति हमारे साथ लेटा था जिसके साथ में एक छोटा बच्चा होने के कारण मैं भी विश्वास में आ गई थी और इसने हमको विश्वास में लेकर पहले बच्चे को और फिर हम सभी को चाय पीने को दी थी जिस कारण हमको गहरी नींद आ गई सुबह मुझे पता चला कि मेरा कानों के कुंडल चोरी हुए हैं जबकि मेरे पति का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी गायब हो गया था मुझे तभी से इसी आदमी पर शक था जिसका जिक्र हमने उसी दिन एफआईआर में भी किया था। विवेचना के दौरान नशीली वस्तु के इस्तेमाल से चोरी की घटना प्रकाश में आने के फलस्वरूप दिनांक 30 जनवरी 2026 को उक्त मुकदमे में जहर खुरानी की धारा 123 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई थी तभी से थाना जीआरपी हरिद्वार को उक्त व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश थी ।
*केस तृतीय–*
दिनांक 2 जुलाई 2025 को रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफार्म नंबर 9 पर वादी प्रमोद कुमार निवासी वेद विहार कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश की माताजी को गंभीर रूप से घायल कर मोबाइल फोन, पैसे, कान के कुंडल चोरी कर ले जाना जिस संदर्भ में थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 58/25 धारा 109, 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया जिसमें विवेचना के दौरान उपरोक्त शातिर अभियुक्त नीटू पुत्र नरेश कुमार सहारनपुर उत्तर प्रदेश प्रकाश में आया।
*कैसे करता था घटनाएं–*
चार भाई बहन में सबसे बड़ा शातिर अभियुक्त नीटू कस्बा तीतरो सहारनपुर का रहने वाला है जो बेहद ही शातिर किस्म का है। जिस भी रेलवे स्टेशन में यह घटना करता था सबसे पहले वहां पर रैकी करके बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करता था विशेषकर ऐसी महिलाओं को जो बुजुर्ग एवं अकेली हैं अथवा अपने वृद्ध पति अथवा परिजन के साथ हैं और मौका पाकर अपनी छोटी बच्ची के साथ उस बुजुर्ग महिला के पास पहुंच जाता था और जल्दी ही बुजुर्ग पीड़िता को अपनी लच्छेदार बातों में उलझा कर थोड़ी देर में चाय लेकर आता था और सबसे पहले अपनी छोटी बच्ची को चाय देता था उसके बाद स्वयं पीता था। फिर बुजुर्ग महिला के सोने का इंतजार करता था और अपना काम (चोरी) करके चुपचाप निकल जाता था।
*कैसे पकड़ा गया शातिर–*
पांचवी पास शातिर नीटू बड़ी सफाई से अपना काम करता था। स्टेशन में घूमने के दौरान कहीं किसी व्यक्ति से कोई बात नहीं करता था सिर्फ अपने टारगेट से मतलब रखता था। जब इसके द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन में विभिन्न अवधियों में घटनाएं की गईं उनके सीसीटीवी एवं विभिन्न सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले गए जिसमें एक ही व्यक्ति के नजर आने पर लगभग 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया net grid के माध्यम से भी सर्च किया गया साथ ही मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा दिन रात मेहनत की गई। जिस पर नीटू उपरोक्त के पुन: हरिद्वार रेलवे स्टेशन अपने शिकार की तलाश में आने पर मुखबिर की सटीक सूचना पर प्लेटफार्म नंबर एक के नजदीक से आज सुबह नीटू उपरोक्त को दबोचा गया जिसके साथ उसकी लगभग 5 वर्ष की बच्ची भी मौजूद थी जिस पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के पिता नरेश व भाई भूषण के सुपुर्द किया गया।
कप्तान ने दी पुलिस टीम को शाबाशी–
जीआरपी पुलिस कप्तान अरुणा भारती द्वारा इस शानदार खुलासे पर थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार समेत पूरी टीम को बधाई देते हुए ढाई हजार रूपए नगद ईनाम की घोषणा की है। स्थानीय जनता द्वारा भी जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम की इस सफलता पर खुशी जाहिर की गई है।
*नाम पता अभियुक्त–*
नीटू पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला महाजनान थाना व कस्बा तीतरो जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष
अभियुक्त पांचवी पास है जो अपने चारों भाई बहन में सबसे बड़ा है दोनों छोटे भाई भूषण व अमित सहारनपुर में नर्सरी का काम करते हैं बहन की 2 साल पहले शादी हो चुकी है।
*बरामदगी–*
१- गहरी नींद वाली नशीली गोलियां (कई पैकेट)
२- दो मोबाइल फोन
३- घटना में इस्तेमाल कपड़े
















Leave a Reply