हरिद्वार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 सटोरिये को धरा आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1550/- बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बाड़ी करने/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । दौराने चैकिंग आरोपी धर्मेंन्द्र पुत्र खेमकरण निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी करते मोहल्ला कडच्छ से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपी*
धर्मेन्द्र पुत्र खेमकरण निवासी गणेशपुर थाना सिरौली जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
सट्टा,पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1550/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *