नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस के प्रयास लगातार जारी मुखबिर की सूचना पर धरा तस्कर, कब्जे से एक किलो गांजा बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | चार्ज ग्रहण करते ही नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मातहत के सम्मुख अपना स्पष्ट विजन रखते हुए मादक पदार्थ तस्करी रोकने पर और अधिक मेहनत करने व तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर जनपद पुलिस लगातार काम कर रही है । उक्त प्रयासों के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी कर रहे विरेन कश्यप को काला गेट से सूर्य नगर जाने वाला बाग के पास रोशनाबाद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 कि.ग्रा. गांजा बरामद किया । बरामदगी के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 66/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

*विवरण आरोपित-*
विरेन कश्यप पुत्र सोम कश्यप निवासी ग्राम रावली मेहदूद निकट पीपल का पेड़ थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी-*
01 कि0ग्रा0 गाँजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *