रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा) तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे । जिसके अनुक्रम में श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में दौराने गश्त श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर आरोपी सोनू कुमार पुत्र घोसीदास निवासी वासुदेवपुर थाना अमरपुर जिला बांका,बिहार हाल निवासी चण्डीघाट माजरा कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार को 40 टैट्र पैक देशी शराब के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*बरामदगी-*
40 टैट्रापैक देशी शराब
*आरोपी का नाम व पता*
-सोनू कुमार पुत्र घोसीदास निवासी वासुदेवपुर थाना अमरपुर जिला बांका,बिहार हाल निवासी चण्डीघाट माजरा कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार ।












Leave a Reply