हरिद्वार पुलिस द्वारा 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 आरोपी को धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु दिए गए निर्देशों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत दौराने गश्त रेलवे स्टेशन के बाहर तेलीवाला रोड़ की तरफ स्थित पार्किंग के पास आरोपी कदीम को 14.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकडा गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।

*नाम पता आरोपित*
1-कदीम पुत्र स्व0 प्रवेज निवासी ग्राम पाड़ली गुर्जर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
1. 14.81 ग्राम अवैध स्मैक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *