रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर सरेआम हो-हल्ला व हुड़दंग किया जा रहा था, जिससे आमजन व राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर भी उक्त व्यक्ति नहीं माने, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, किंतु उनके न मानने पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया । आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. विकास कुमार पुत्र रघुवीर, निवासी ग्राम सिताबपुरी थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर (उ0प्र0), उम्र 30 वर्ष, हाल पता इन्द्रलोक कॉलोनी थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
2. शिवम कुमार पुत्र ब्रह्मपाल सिंह, निवासी ग्राम द्वारिकापुर थाना नहटौर जिला बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
3. लवकुश पुत्र लाखन सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम व थाना मंडावर जिला बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता निकट सांई मंदिर रावली महदूद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
















Leave a Reply