रामनगर रुड़की से सिंहद्वार आकर महिलाओं से करता था छेड़खानी पुलिस ने सिखाया सबक, मुकदमा दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | कनखल निवासी एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज करायी गई कि जब वह अन्य साथियों के साथ टहलने के लिए सिंह द्वारा के पास नहर पटरी पर जाती है तो एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें व छिंटाकशी करता है । महिलाओं से छेड़खानी से संबंधित सूचना को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी मकतूलपुरी रामनगर गंगनहर का रहने वाला है ।

*विवरण आरोपित-*
प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी कोतवाली गंगनहर हरिद्वार

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0 53/26 धारा 75.79 BNS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *