रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार के प्रार्थना पत्र के आधार पर मोहित अग्रवाल आदि के खिलाफ फोरेक्स ट्रेडिंग तथा सेर्मस की खरीद फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में थाना सिड़कुल पर मु0अ0सं0- 281/24 धारा- 406,420 भादवि पंजीकृत किया गया था । पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश देने के बावजूद नामजद आरोपी मुकदमा दर्ज होने की तारीख से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस छापेमारी से पहले ही आरोपी के अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया तथा विवेचक द्वारा न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट हासिल किये गए । लगातार प्रयास एवं मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी मोहित अग्रवाल को थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ0प्र0 से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
*विवरण आरोपित-*
मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र-42
















Leave a Reply