हरिद्वार पुलिस द्वारा पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास से कॉपर केवल चोरी करने वाले आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | दिनेश जोशी पुत्र प्रेमचंद जोशी निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि पतंजलि ग्रामोद्योग बहादरपुर सैनी के पास स्थित प्लॉट में रखी लगभग 35 मीटर तांबे की केबल तार को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। वादी दिनेश जोशी की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी की वारदात के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि को दौराने चैकिंग आरोपी अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर थाना कोतवाली रुड़की, हाल पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार को शत प्रतिशत चोरी माल लगभग पैंतीस मीटर कॉपर केबल वजन लगभग 100 KG)व घटना में प्रयुक्त मो०सा० सहित पकडा गया । पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों अमित व अर्जुन के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया गया है।घटना में संलिप्त शेष अरोपियों की तलाश जारी है ।

*नाम पता आरोपी*
01.अमन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बेलड़ी सल्फर थाना कोतवाली रुड़की, हाल पता पथरी बंगला थाना पथरी जिला हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
लगभग 35 मीटर कॉपर केबल (100 KG)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *