सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 22 व्यक्तियों मौके से पकड़ कर किया चालान 5500 रुपए का चालान कर भविष्य के लिए दी गई सभी को चेतावनी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है | उपरोक्त क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 22 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 5500/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिलायेग न शराब पियेगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *