हरिद्वार पुलिस द्वारा 03 आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से देशी शराब की तस्करी/सट्टे खाई बाडी करते धरा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु बताया गया । दौराने चैकिंग 03आरोपियों को अलग- अलग स्थानों से देशी शराब की तस्करी/सट्टे की खाई बाडी करते हुए धर दबोचा । आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी/जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किए गए ।

*नाम व पता आरोपी*
1-शिव प्रसाद पुत्र बच्ची राम निवासी गली नंबर 3 खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
(52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का)
2-वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर c5 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
(50 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का)
2-सैफ अली पुत्र स्व0नफीस अहमद निवासी मोहल्ला मैदानियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
(₹1450/-नगद )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *