रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर |
*घटना का संक्षिप्त विवऱण*
दिनांक 07.02.2026 को मुकदमा वादी श्री डोडी चौहान पुत्र श्री बलबीर सिंह नि0. म0न0. 54/6 सिंचाई विभाग कालोनी कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार की तहरीर बावत 06.02.2026 को दिन के समय अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर में घुसकर अलमारी से सोने तथा चांदी के जेवरात चोरी करने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 0054/2026 धारा 305(ए) B.N.S में पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये जल्द खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा भौतिक साक्ष्य इकट्ठा कर कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध शुभम को दबोचने में कामयाबी मिली । मैनुयल पुलिसिंग, सर्विलांस तथा मुखबिर तन्त्र के सहयोग से पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर मिलापनगर रूडकी से पकड़कर चुराए गए गहने बरामद किए गए। विधिक कार्यवाही जारी है ।
*नाम पता आरोपित-*
शुभम पुत्र लक्ष्मण दास निवासी मिलाप नगर पो0- ढंढेरा थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार, उम्र- 27 वर्ष।
*बरामदगी-*
1- एक अदद मांग का टीका (पीली धातु),
2- एक अदद छोटे बच्चे की चैन (पीली धातु)
3- एक अदद पत्नि की चैन (पीली धातु)
4- एक अदद पैन्डल (पीली धातु)
5- एक अदद नाक की नथ (पीली धातु)












Leave a Reply