जटाशंकर महादेव मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रणनीति तैयार खानपुर पुलिस द्वारा आयोजित की गई गोष्ठी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित भगवान शिव के प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में दिनांक 14 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले विशाल मेले को सकुशल एवं निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से खानपुर पुलिस द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें महाशिवरात्रि के अवसर पर हाईवे की यातायात व्यवस्था, कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारी, भीड़ प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। चूंकि मेले के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेने एवं दर्शन हेतु पहुंचते हैं, इसलिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई । बैठक में क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, व0उ0नि0 खानपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, ग्राम चौकीदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । हरिद्वार पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *