हरिद्वार पुलिस की फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा 01 वारंटी हिरासत में लिया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गैर-जमानती वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । विगत काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। वारंटी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था । मुखबिर की सूचना पर गठित विशेष टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप निम्नलिखित वारंटी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
आजाद पुत्र बाबू निवासी मुण्डलाना, कोतवाली मंगलौर
*वाद संख्या* – 1095/22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *