ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) सहित दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि की तस्करी करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थानाध्यक्षों को सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया । दौराने चेकिंग तस्कर वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर C-5, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को चोर गली के पास से दबोचा। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई । आरोपी के विरुद्ध थाना ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 110/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर C-5, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार

*बरामदगी*
52 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *