नशे के सौदागरों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार प्रतिबंधित कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर पुलिस टीमो द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अवैध तस्करी/बिक्री हेतु सम्भावित स्थानो पर छापेमारी व निगरानी की जा रही है । पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में एक्टीव रहकर चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 139 CAPSULES DICLOMINE HYDROCLORIDE,TRAMADOL, HYDROCLORIDE & ACETAMINOPHEN के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 124/26 धारा 8/22 N.D.P.S. Act

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अकरम पुत्र अहसान निवासी पटवारी मोहल्ला सुल्तानपुर थाना लक्सर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

*विवरण बरामदगी -*
कुल 139 CAPSULES DICLOMINE HYDROCLORIDE,TRAMADOL, HYDROCLORIDE & ACETAMINOPHEN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *