
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में तथा जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस/ए.एन.टी.एफ.) के पर्यवेक्षण में “नशा मुक्त अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिडकुल सेक्टर-11, बीएचईएल टाउनशिप में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, औषधि विभाग, समाज कल्याण विभाग, राज्य कर विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया । जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों, कॉलेज के अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया । कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के संबंध में ब्लड सैंपल देने हेतु सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरे गए । इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विषयों में अध्ययनरत लगभग 300 से 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
















Leave a Reply