रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार रात्रि में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान चेतक पुलिस कर्मियों द्वारा लाल पुल के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद हुआ । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रहीस पुत्र उमर दराज निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताया । आरोपी के विरुद्ध थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
रहीस पुत्र उमर दराज निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
01 अदद अवैध चाकू
















Leave a Reply