रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ईदगाह कॉलोनी, भगवानपुर क्षेत्र से आरोपी जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को 4.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
जब्बार उर्फ कल्लू पुत्र जफर निवासी ईदगाह कॉलोनी शाहपुर, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*आपराधिक इतिहास*
मु०अ०सं० 731/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*बरामदगी*
4.5 ग्राम अवैध स्मैक
















Leave a Reply