नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध शराब तस्कर दबोचा आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे (अद्धे) देशी शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुब्बनपुर स्थित आम के बगीचे के पास से आरोपी सुशील पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम सिसौना, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को 52 पव्वे (अद्धे) देशी शराब (मार्का माल्टा) के साथ हिरासत में लिया विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
सुशील पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम सिसौना, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
52 पव्वे (अद्धे) देशी शराब, मार्का माल्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *