हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई जारी एक शराब तस्कर को 46 टेट्रा पैक देशी शराब सहित दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रात्रि को पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई । दौराने चेकिंग/छापेमारी के आरोपी पुनित पुत्र ऋषिपाल, निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को चौहान नर्सरी के पास, चौकी गैस प्लांट क्षेत्र से हिरासत में लिया गया । मौक़े से आरोपी के कब्जे से कुल 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई । आरोपी के विरुद्ध थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
पुनित पुत्र ऋषिपाल निवासी पप्पू पाटिल के मकान के पीछे, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार

*बरामदगी*
कुल 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *