शांति व्यवस्था भंग करने के आरोपियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा 05 व्यक्तियों को लिया गया हिरासत में, धारा 170 बीएनएसएस में पुलिस की कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | सर्वप्रथम ग्राम बिनारसी में शांति व्यवस्था में नियुक्त पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हत्याकांड से सम्बंधित एक पक्ष के अरविंद द्वारा द्वितीय पक्ष के लोगो के उपर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अरविंद को तत्काल अन्तर्गत धारा-170 बी0एन0एस0एस0 में हिरासत में लिया गया था ।

02.. ग्राम शाहपुर मे दो पक्षो के मध्य छज्जा निर्माण को लेकर झगडा होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्ष के मकान के छज्जे के निर्माण को लेकर झगडा फसाद कर रहे 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार किये गये 05 व्यक्तियों को वाद गिरफ्तारी न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*
01. अरविंद पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम बिनारसी कोतवाली भगवानपुर
02. दिलशाद पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
03. आस मौहम्मद पुत्र नसीम निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
04. मुराद पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
05. फरमान पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *