हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता सामूहिक दुष्कर्म के 02 आरोपी दबोचे, भेजा जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रूडकी | वादिनी/पीडिता के द्वारा कोतवाली रूडकी पर प्रतिवादी मेहरबान पुत्र मकसूद वादिया को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाना व वादिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर अपने दोस्तो दानिश पुत्र सुक्का व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी गण जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार के दवारा वादिया की अश्लील विडियो बनाने के सम्बन्ध मे कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 31/2026 पंजीकृत किया गया था । घटना की संगीनता को देखते हुये एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने हेतु विशेष टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसपर गठित टीम द्वारा गहन छानबीन करते हुए अभियुक्त मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार व अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुडकी जनपद हरिद्वार
2. अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील निवासी जौरासी थाना रुडकी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *