समूचे जनपद में चले सफाई अभियान के अगुवा बने डीएम एसएसपी पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित मंदिर प्रांगण से शुरु हुआ अभियान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | पूरे राज्य में जनता को जागरूक करने एवं जनसहयोग से साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जनपद हरिद्वार में शुरुवात करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा तमाम पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में सफाई अभियान चलाया । सार्वजनिक शपथ के साथ मंदिर परिसर व चिल्ड्रन पार्क में शुरू किए गए सफाई अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ साथ पुलिस लाइन में निवासरत महिलाओं द्वारा भी अपना सार्थक योगदान दिया गया । तत्पश्चात डीएम व एसएसपी द्वारा पुलिस, प्रशासन, आमजन व विभिन्न संगठनों के सहयोग से चमगादड़ टापू, ऋषिकुल घाट, ऋषिकुल मैदान सहित जनपद के सभी थाना कार्यालय में अलग अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्रित किया गया । इस दौरान डीएम व एसएसपी द्वारा आमजन को प्रतिदिन एक घंटा अपने आसपास सफ़ाई के लिए देने को भी प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *