जानलेवा हमला मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया अनावरण जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में हुआ था अनुज पर जानलेवा हमला |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेडा | करीब 11.00 बजे ग्राम शेरपुर खेलमऊ मे पुश्तैनी जमीन को लेकर अभिषेक पुत्र नीटू द्वारा अपने चाचा अनुज पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा पर पुरानी रंजिश को लेकर घर की सीढियों पर जान से मारने की नीयत पर पाठल से कई वार कर घायल कर दिया गया। उक्त सम्बन्ध में पीड़ित की माता द्वारा थाना झबरेडा पर मु0अ0सं0 18 /2026 धारा 109(1), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमउ गेट के करीब सडक पर आरोपी भतीजे अभिषेक को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर से घटना मे प्रयुक्त पाठल बरामद की गयी। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
अभिषेक पुत्र नीटू निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेडा जिला हरि0

*बरामदगी-*
घटना मे प्रयुक्त पाठल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *